मछली के साथ इन चीजों का न करें सेवन


By Priyam Kumari30, Sep 2025 02:46 PMjagran.com

मछली के साथ क्या न खाएं?

कई लोगों को मछली खाना काफी पसंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मछली के साथ ये चीजें खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है? जी हां, आइए जानें मछली के साथ क्या न खाएं।

दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स

मछली के साथ दूध या दही खाने से पाचन में समस्या हो सकती है। इससे पेट में गैस और भारीपन की समस्या बढ़ सकती है।

केला और मीठे फल

मीठे फल या केला मछली के साथ खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और कभी-कभी एलर्जी या स्किन प्रॉब्लम हो सकती है।

पनीर और चीज

पनीर या चीज जैसी भारी चीजें मछली के साथ लेने से भोजन का पाचन धीमा होता है और पेट दर्द हो सकता है।

सोडा और कोल्ड ड्रिंक

मछली के साथ कोल्ड ड्रिंक या सोडा लेने से पेट में अम्लीयता बढ़ती है और अपच या जलन की समस्या हो सकती है।

मांसाहारी या समुद्री अन्य भोजन

मछली के साथ अन्य मांसाहारी चीजें या समुद्री खाना खाने से पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है और शरीर में विषाक्तता का खतरा बढ़ सकता है।

आलू और स्टार्चयुक्त चीजें

मछली के साथ अधिक मात्रा में आलू या अन्य स्टार्चयुक्त चीजें लेने से भोजन भारी हो जाता है और कब्ज जैसी समस्या हो सकती है।

मसालेदार भोजन

मछली के साथ अत्यधिक नमक या तेज मसाले लेने से शरीर में सूजन, हाई ब्लड प्रेशर और अपच की समस्या हो सकती है।

मछली के साथ ये चीजें खाने से बीमार हो सकते हैं।हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva