बेली फैट बढ़ना आजकल एक आम समस्या बन चुकी है। अगर आप घर बैठे बेली फैट कम करना चाहते हैं, तो रोजाना इन एक्सरसाइज को फॉलो करें।
क्रंचेस पेट की मांसपेशियों को टोन करते हैं। रोज 15–20 क्रंचेस करने से पेट की चर्बी धीरे-धीरे कम होती है और एब्स मजबूत बनते हैं।
यह एक्सरसाइज पेट की साइड मसल्स और एब्स को टोन करती है। इसे करने से कमर की चर्बी भी घटती है और पेट फ्लैट दिखने लगता है।
प्लैंक करने से पूरे शरीर की मसल्स एक्टिव रहती हैं। कम से कम 30 सेकंड से 1 मिनट की प्लैंक रोज करें। यह पेट की चर्बी घटाने में बेहद फायदेमंद है।
माउंटेन क्लाइंबर कार्डियो और स्ट्रेंथ दोनों में मदद करता है। इसे 30–60 सेकंड तक करें। यह पूरे पेट और हाथ-पैर की मांसपेशियों को एक्टिव करता है।
लेग रेज पेट के लोअर एब्स को टारगेट करता है। इसे रोज 10–15 रिपीटेशन करें। इससे पेट की चर्बी कम होती है और कमर मजबूत होती है।
साइड प्लैंक से साइड बेल्ली यानी लव हैंडल्स की चर्बी घटती है। इसे दोनों साइड 30 सेकंड तक करें। इससे कमर पतली और टोन होती है।
बर्पीज एक फुल-बॉडी एक्सरसाइज है। यह कैलोरी बर्न करने में मदद करता है और बेली फैट घटाने के लिए सबसे असरदार है। रोज 10–15 बर्पीज करें।
रोजाना फिजिकल एक्टिविटी बेली फैट कम करने में असर डालता है। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva