जामुन के साथ भूल से भी न खाएं ये चीजें


By Farhan Khan13, Jun 2025 12:02 PMjagran.com

गर्मियों में जामुन खाना

गर्मियों में अक्सर हम ऐसी चीजें खाते हैं, जो हमारे शरीर को अंदर से ठंडा रखने का काम करते हैं। जामुन फल भी इन्हीं में से एक है। लोग इस फल को खूब शौक से खाते हैं।      

जामुन के साथ न खाएं ये चीजें

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर जामुन के साथ किन चीजों को भूल से भी नहीं खाना चाहिए? ताकि आपकी तबियत न बिगड़ें। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।  

जामुन में मौजूद पोषक तत्व

जामुन में विटामिन-सी, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, फेवोनोइड्स और जाम्बोलिन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

जामुन और मिठाई

कुछ लोगों की आदत होती है कि वे जामुन खाने के बाद मिठाई का सेवन करने लगते हैं। सेहत के लिहाज से यह अच्छी आदत नहीं। आपको ब्लोटिंग हो सकती है।

जामुन और अचार

जामुन और अचार ये दोनों ही चीजें स्वाद में खट्टी होती है। अगर आप इन दोनों चीजों को एक साथ खाते हैं, तो ऐसे में आपको एसिडिटी से जूझना पड़ सकता है।

जामुन और दूध

कभी भी जामुन के साथ दूध नहीं पीना चाहिए। इन दोनों चीजों की तासीर ठंडी होती है और इसके चलते आपके पेट में भयंकर गैस बन सकती हैं।

जामुन और नमकीन

जामुन के साथ नमकीन खाने से बचना चाहिए। इससे आपका डाइजेशन बुरी तरह से बिगड़ सकते है। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए।

जामुन और पानी

जामुन खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए क्योंकि जामुन में पहले से ही पानी और अम्लीय होता है। इससे आपके साथ पेट फूलने जैसी समस्या हो सकती है। 

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com