कुछ चीजें स्वाद में भले ही कड़वी होती है, लेकिन उन्हें खाने से आपको दोगुने फायदे मिलते हैं। करेले भी इन्हीं चीजों में शामिल है। करेले पोषक तत्वों का भंडार होता है।
आज हम आपको बताएंगे कि आखिर करेले के साथ किन चीजों को भूल से भी नहीं खाना चाहिए, ताकि किसी तरह की कोई परेशानी न हो। आइए इन चीजों के बारे में जानें।
करेले में विटामिन-सी, विटामिन-ए, विटामिन-बी, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर, कैल्शियम, जिंक और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं।
मूली और करेले दोनों की तासीर अलग-अलग होती है। ऐसे में दोनों को एक साथ खाने से बॉडी का तापमान बिगड़ सकता है। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, करेले के साथ कभी भी भिंडी नहीं खानी चाहिए। इन दोनों में ही फाइबर होता है। इससे आपको अपच की समस्या हो सकती है।
आम और करेले दोनों में ही भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। अगर आप इन दोनों को एक साथ खाने की भूल करते हैं, तो आपको एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है।
जिन लोगों को पहले से ही एलर्जी है, उन्हें करेले के साथ दही का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे यह समस्या विकराल रूप ले सकती है।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि जो लोग करेले के साथ दूध पीने की गलती करते हैं, तो इससे उनका पाचन बुरी तरह से बिगड़ सकता है।
करेले के साथ ये चीजें न खाएं। लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com