फैटी लिवर में भूल से भी न खाएं ये 5 चीजें


By Farhan Khan01, Jun 2025 10:00 AMjagran.com

फैटी लिवर की समस्या

लिवर शरीर से ब्लड को फिल्टर करने का काम करता है। यह शरीर के अहम अंगों में शामिल है, लेकिन आज की खराब लाइफस्टाइल में फैटी लिवर की समस्या बेहद आम हो गई है।

फैटी लिवर में न खाएं ये फूड्स

अगर आप भी फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में ये फूड्स आपको कभी नहीं खाने चाहिए। आइए इन फूड्स के बारे में विस्तार से जानें।

ज्यादा नमक वाली चीजें न खाएं

जो लोग फैटी लिवर में ज्यादा नमक वाली चीजें खाते हैं, इससे उनका फैट और ज्यादा बढ़ सकता है क्योंकि इसमें सोडियम होता है।

चीनी ज्यादा न खाएं

फैटी लिवर में चीनी से जितना दूर रहा जाए, उतना अच्छा। ज्यादा चीनी इंसुलिन रेजिस्टेंस का कारण बन सकती है, जो लिवर पर सीधा असर करती है।

अल्कोहल न पिएं

अल्कोहल सेहत के हर एंगल से खराब मानी जाती है। फैटी लिवर में यह और ज्यादा हानिकारक हो सकती है। इसमें कुछ हानिकारक केमिकल्स पाए जाते हैं।

जंक फूड न खाएं

फैटी लिवर में आपको जंक फूड जैसे फ्रेंच फ्राई, समोसा, चिप्स, और बर्गर आदि खाने से बचना चाहिए। इनमें ट्रांस फैट्स काफी हाई मात्रा में होता है।

सॉफ्ट ड्रिंक्स

सॉफ्ट ड्रिंक्स भी लिवर में फैट बढ़ाने का काम करती है। इसमें आर्टिफिशियल स्वीटनर होता है। अगर आप फैटी लिवर के मरीज है, तो आज ही इसका त्याग कर दें।

फैटी लिवर में खाएं ये चीजें

इन खतरनाक चीजों के बजाय आपको अपनी डाइट में साबुत अनाज, हरी सब्जियां, लहसुन और ओमेगा-3 फैटी एसिड से जुड़े फूड्स का सेवन करना चाहिए।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com