बरसात के मौसम में डेंगू का खतरा बढ़ जाता है। इसकी समस्या होने पर सिरदर्द, तेज बुखार, मांसपेशियों में दर्द होता है।
इसकी वजह से तेजी से ब्लड प्लेटलेट्स गिरने लगती हैं। खानपान का भी विशेष ध्यान रखना होता है।
डेंगू की समस्या में कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए क्योंकि ये इम्यूनिटी को और कमजोर कर देते हैं।
कॉफी डेंगू में कैफीन युक्त चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे डिहाइड्रेशन होता है और दिल की धड़कन बढ़ती है। मांसपेशियों की दिक्कत भी बढ़ती है।
डेंगू से परेशान व्यक्ति को नानवेज खाने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें तेल मसाला खूब होता है और इन्हें पचाने में दिक्कत होती है।
डेंगू की समस्या में मसालेदार खाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे पेट में एसिड जमा हो सकता है और अल्सर की समस्या हो सकती है।
डेंगू से परेशान लोगों को नारियल पानी, पपीता और कीवी का सेवन करना चाहिए।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com