लिवर को हेल्दी रखने के लिए इन चीजों से करें परहेज


By Farhan Khan17, May 2025 12:44 PMjagran.com

लिवर का क्या काम है?

लिवर शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह शरीर के अहम भागों में से एक है। ऐसे में इसे हेल्दी रखना बेहद जरूरी है।

लिवर के लिए हानिकारक फूड्स

आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जो लिवर के लिए हानिकारक माने जाते हैं। आइए इन फूड्स के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

प्रोसेस्ड मीट न खाएं

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि प्रोसेस्ड मीट खाने से आपका लिवर खराब हो सकता है क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा सैचुरेटेड फैट होता है।

रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी हाई होता है, जो लिवर में फैट बनाने का काम करता है।

आर्टिफिशियल स्वीटनर्स

आज के समय में तेजी से लोग आर्टिफिशियल स्वीटनर्स का सेवन करते हैं, जो कि लिवर के लिए किसी जहर से कम नहीं है क्योंकि इसमें उच्च मात्रा में प्रिजर्वेटिव्स और केमिकल्स होते हैं।

नमक ज्यादा न खाएं

अगर आप डाइट में जरूरत से ज्यादा नमक खाते हैं, तो आज ही आपको सतर्क होने की आवश्यकता है क्योंकि इसमें सोडियम होता है और सोडियम लिवर के लिए अच्छा नहीं माना जाता।

फास्ट फूड खाने से बचें

फास्ट फूड लिवर का एक तरह से जानी दुश्मन माना जाता है। इनमें मौजूद ट्रांस फैट और ज्यादा तेल फैटी लिवर की समस्या को जन्म दे सकता है।

सॉफ्ट ड्रिंक होती है जहर

अगर आप गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए सॉफ्ट ड्रिंक पी रहे हैं, तो ऐसे में आपको रुकना चाहिए। इसमें कुछ हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो लिवर डिजीज के रिस्क को बढ़ाने का काम करते हैं।

लिवर को हेल्दी रखने के लिए आपको इन चीजों से परहेज करना चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com