ब्रेकफास्ट में भूल से भी न खाएं ये चीजें


By Farhan Khan19, Oct 2025 03:42 PMjagran.com

हेल्दी चीजें खाना

सुबह का टाइम हमारे लिए काफी अहम होता है। यह हमारे पूरे दिन का निर्धारण करता है। ऐसे में सुबह में खाली पेट और ब्रेकफास्ट में हमेशा हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए।  

ब्रेकफास्ट में न खाएं ये चीजें

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर ब्रेकफास्ट में किन चीजों को भूल से भी नहीं खाना चाहिए। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।  

फास्ट फूड न खाएं

ब्रेकफास्ट में आपको कभी भी बर्गर, पिज्जा या फ्राइड चिकन जैसे फास्ट फूड का सेवन करने से बचना चाहिए। इन फूड्स का सेवन करने से आपका वजन बढ़ सकता है।

ब्रेकफास्ट सीरियल्स

जो लोग ब्रेकफास्ट में ब्रेकफास्ट सीरियल्स का सेवन करते हैं, तो इससे उनकी सेहत को गंभीर नुकसान हो सकते हैं क्योंकि इनमें बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड होता है। आप इसे डाइट से आउट करें।

पैकेज्ड जूस न पिएं

ब्रेकफास्ट में आपको कभी भी पैकेज्ड जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। इन जूस का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि इनमें आर्टिफिशियल शुगर होता है और आर्टिफिशियल शुगर आपको बीमार बना सकता है।

समोसे न खाएं

भारतीय घरों में आमतौर पर छुट्टी वाले दिन बड़े मजे और चांव के साथ समोसे या कचौड़ी का सेवन किया जाता है। ये चीजें सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकती है। इनमें भरपूर मात्रा में कार्ब होता है।

मफिन न खाएं

ब्रेकफास्ट में चाय के साथ कुकीज, पेस्ट्री या मफिन खाने का सीधा सा मतलब है कि आपकी बॉडी में शुगर की मात्रा बढ़ सकती है और आपको डायबिटीज हो सकती है।

ब्रेकफास्ट में चीजें लिमिट में खाएं

हालांकि, आपको इन चीजों के अलावा इस बात का भी ख्याल रखना है कि ब्रेकफास्ट में आप जो भी खा रहे हैं, उसे लिमिट में ही खाएं। लिमिट से ज्यादा खाने से आपकी तबीयत बिगड़ सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com