फल हमारी सेहत को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताएंगे, जो रात में भूल से भी न खाएं। आइए इन फलों के बारे में विस्तार से जानें।
लिस्ट में पहले नंबर पर सेब आता है। इसमें फाइबर, विटामिन-सी, पोटेशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
जो लोग रात में सेब खाते हैं, उन्हें पाचन संबंधी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि आप इसे रात में न खाएं।
लिस्ट में तीसरे नंबर पर अंगूर आते हैं। इसमें विटामिन-सी, पोटैशियम, कैल्शियम, फाइबर और सिट्रिक जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये स्वाद में बेहद स्वादिष्ट और रसीले होते हैं।
रात में अंगूर भूल से भी नहीं खाने चाहिए। ये आपका पेट खराब कर सकते हैं। हालांकि, अंगूर खाने का सबसे बेस्ट टाइम सुबह और शाम का माना जाता है।
लिस्ट में चौथे नंबर पर केले आते है। इसमें विटामिन-बी6, विटामिन-सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम, और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
रात में केला नहीं खाना चाहिए क्योंकि इसे पचाने में समय लगता है। ऐसे में रात में आपकी नींद खराब हो सकती है।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि संतरे में विटामिन-सी, विटामिन-सी, विटामिन-बी, कैल्शियम, पोटेशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं।
अगर आप रात के समय संतरा खाते हैं, तो इससे आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसे सुबह खाली पेट और शाम के समय ही खाएं।
रात में आपको ये फल भूल से भी नहीं खाने चाहिए। लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com