हर मौसम के हिसाब से कपड़ों के रंगों का चुनाव अगर सही तरह से किया जाए, तो आपको वेदर परफेक्ट लुक तो मिलता है। किस मौसम में कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए, इस बारे में कोई नहीं जानता है।
ज्यादातर लोग मौसम के हिसाब से कपड़े नहीं पहनते हैं, जिसके कारण उन्हें गर्मी का सामना करना पड़ता है। अभी गर्मी का मौसम चल रहा है। ऐसे में खास हल्के रंगों के कपड़ों का ही चुनाव करना चाहिए।
अगर आप खास रंगों के कपड़े गर्मी के मौसम में पहनते हैं, तो आपके शरीर को भी गर्मी नहीं लगेगी। ऐसे में आइए जानते हैं गर्मियों में कौन-से रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
गर्मियों में हर किसी को सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए। व्हाइट कलर शरीर को ठंडक पहुंचाता है। ऐसे रंग के आउटफिट को आप अलग-अलग तरह से स्टाइल कर सकते हैं।
गर्मी के मौसम में हमेशा हल्के रंग के कपड़े ही पहनें। महिलाएं गर्मियों में कूल दिखने के लिए पिच कलर के आउटफिट चुन सकती हैं।
अगर आप गर्मियों में डार्क ब्लू कलर के आउटफिट पहनती हैं, तो आपको परेशानी हो सकती है। इसलिए गर्मी में आसमानी रंग के कपड़े पहनें। ये आपके शरीर को ठंडक पहुंचाएगा।
पीला रंग के कपड़ो को भी आप गर्मियों में पहनकर ऑफिस या कॉलेज जा सकते हैं। ऐसे कलर आंखों में भी नहीं चुभते हैं।
गर्मियों में कूल दिखने के लिए नारंगी रंग के आउटफिट का चयन कर सकते हैं। ऐसे कलर्स शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं और लुक को खूबसूरत बनाते हैं।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram