आर्थराइटिस में भूल से भी न खाएं ये चीजें


By Farhan Khan18, Dec 2025 02:13 PMjagran.com

आर्थराइटिस बीमारी

आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग किसी न किसी गंभीर बीमारी से जूझते ही रहते हैं। इन बीमारियों में आर्थराइटिस भी शामिल है। यह बीमारी बेहद खतरनाक होती है।

आर्थराइटिस में क्या होता है?

अगर किसी व्यक्ति को आर्थराइटिस हो जाए, तो ऐसे में उस व्यक्ति को चलने फिरने में काफी परेशानी होती है। जोड़ों में भी काफी दर्द रहता है। आर्थराइटिस यूरिक की वजह से होता है।

आर्थराइटिस में न खाएं ये चीजें

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको आर्थराइटिस में भूल से भी नहीं खाना चाहिए। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

प्रोसेस्ड फूड्स खाने से बचें

आर्थराइटिस में प्रोसेस्ड फूड्स बेहद खतरनाक माना जाता है। इनमें ट्रांस फैट्स की मात्रा काफी अधिक होती है। इसके चलते यह आर्थराइटिस को और ज्यादा बढ़ा सकता है।

रेड मीट न खाएं

अगर आपको रेड मीट खाना पसंद है और आप आर्थराइटिस की बीमारी से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में आज ही इसे डाइट से आउट करें। इससे आपकी समस्या विकराल रूप ले सकती है।

अल्कोहल न पिएं

अगर हम अल्कोहल की बात करें, तो यह सेहत के हर एंगल से बेहद हानिकारक मानी जाती है। इससे आपकी बॉडी में यूरिक एसिड का लेवल तेजी से बढ़ सकता है।

तली-भुनी चीजें न खाएं

जब भी हम कुछ अच्छा खाना चाहते हैं, तो हमारे दिमाग में तली-भुनी चीजें आती है और यह खाने में भी काफी टेस्टी होती है, लेकिन इन फूड्स में मौजूद ट्रांस फैट आर्थराइटिस को बढ़ाने का काम करता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं

आर्थराइटिस में आपको इन चीजों को खाने से बचना चाहिए। आप इसकी बजाय फैटी फिश, हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स, और बीन्स आदि का सेवन करना चाहिए। आप इन्हें लिमिट में खाएं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com