मल बाहर नहीं निकल रहा है तो इन चीजों से करें परहेज


By Farhan Khan17, Aug 2025 01:57 PMjagran.com

कब्ज की समस्या

आज के समय कब्ज एक आम समस्या बन गई है क्योंकि लोगों का खानपान बेहद गलत हो चुका है और कब्ज होने पर व्यक्ति के पेट में दर्द और सूजन जैसी समस्याएं होने लगती है।

कब्ज में न खाएं ये फूड्स

अगर आप भी कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में आपको इन फूड्स को भूल से भी नहीं खाने चाहिए। आइए इन फूड्स के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

जीरा खाने से बचें

जो लोग कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं। उन लोगों को जीरा खाने से बचना चाहिए क्योंकि इसकी प्रकृति ड्राई होती है, जो आपके मल को और कड़ा बना सकता है।

ज्यादा नमक न खाएं

अगर आप ज्यादा नमक खाने के शौकीन है, तो ऐसे में आपको आज की सतर्क हो जाना चाहिए। ज्यादा नमक डिहाइड्रेशन को बढ़ावा देता है और डिहाइड्रेशन से आपको कब्ज हो सकता है।

तला-भुना खाना न खाएं

इसमें कोई शक नहीं कि ज्यादा तला और भुना खाना खाने में काफी टेस्टी होता है, लेकिन यह खाना कब्ज को भी बढ़ावा देता है क्योंकि इनमें पोषक तत्व काफी कम मात्रा में होते हैं।

गाय का दूध न पिएं

कब्ज के मरीजों को कभी भी रात में गाय का दूध नहीं पीना चाहिए क्योंकि इस दूध में प्रोटीन होता है और प्रोटीन को रात में पचाना आसान नहीं होता। आपको यह दूध नहीं पीना चाहिए।

चाय और कॉफी न पिएं

जो लोग कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं। उन लोगों को चाय और कॉफी पूरी तरह से बंद कर देनी चाहिए। ये दोनों चीजें आपके स्टूल को कड़ा बना सकती है। चाय और कॉफी में कैफीन होता है।

कब्ज के मरीज खाएं ये चीजें

कब्ज के मरीज इन चीजों के बजाय कीवी, प्रून्स, नाशपाती और सेब का सेवन कर सकते हैं। ये फूड्स आपके लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। हालांकि आपके ये चीजें लिमिट में खानी चाहिए।  

लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com