आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते कोलेस्ट्रॉल बढ़ना एक आम समस्या बन गया है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा बना रहता है।
आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं। आइए इन फूड्स के बारे में विस्तार से जानें।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि प्रोसेस्ड मीट में सोडियम और सैचुरेटेड फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इससे बॉडी में कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ने लगता है।
अगर आप खाने में रिफाइंड ऑयल इस्तेमाल करते हैं, तो ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। इसमें मौजूद फैट्स कोलेस्ट्रॉल को एकदम हाई कर देता है।
बिस्किट को भी सोच-समझकर खाना चाहिए। इससे बॉडी में कोलेस्ट्रॉल लेवल तेजी से बढ़ने लगता है। बिस्किट में अनहेल्दी फैट्स पाए जाते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मीठी चीजों में शुगर की मात्रा काफी अधिक होती है। इससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा होता है। आपको इसे नजरअंदाज करना चाहिए।
आज की बिजी लाइफस्टाइल में लोग तेजी से फास्ट फूड का सेवन कर रहे हैं। इसमें कुछ हानिकारक केमिकल्स पाए जाते हैं, जो सीधा कोलेस्ट्रॉल पर असर डालते हैं।
व्हाइट ब्रेड रिफाइंड कार्ब्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकते हैं। ऐसे में नाश्ते में इस ब्रेड को खाने से बचें। इसकी बजाय कुछ हेल्दी ब्रेड खाएं।
कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए ये 5 फूड्स कभी न खाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com