जीरा का पानी पीने के 4 नुकसान


By Ashish Mishra09, May 2025 05:30 AMjagran.com

जीरा का पानी पीना

अक्सर लोग जीरे का पानी पीते हैं। इससे शरीर में कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि जीरा का पानी पीने से क्या नुकसान होते हैं?

खानपान पर ध्यान दें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

जीरा में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। ज्यादा मात्रा में जीरे का पानी पीने से शरीर को नुकसान हो सकते हैं।

एसिडिटी की समस्या

जीरा की तासीर गर्म होती है। इसके पानी को ज्यादा मात्रा में पीने पेट में एसिडिटी की समस्या होने लगती है। इसके साथ ही, सीने में जलन भी हो सकता है।

लिवर के लिए नुकसानदायक

ज्यादा मात्रा में जीरा का पानी पीने से लिवर और किडनी पर दबाव बढ़ने लगता है। लिवर से जुड़ी परेशानियों का सामना करने वाले मरीजों को जीरे का पानी पीने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

स्किन एलर्जी का खतरा

कई लोग को जीरा खाने से एलर्जी की समस्या होने लगती है। ऐसे लोगों को ज्यादा जीरे का पानी पीने से बचना चाहिए। इसे पीने से त्वचा पर खुजली, रैशेज या सूजन की समस्या हो सकती है।

सिर दर्द की समस्या

जीरे के पानी में नारकोटिक गुण होते हैं, जो हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसे रोज ज्यादा मात्रा में पीने से सिर दर्द की समस्या होने लगती है।

जीरे का पानी पीने के फायदे

जीरे का पानी शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। इसे पर्याप्त मात्रा में पीने से शरीर में जमा फैट कम होने लगता है, जिससे वजन कंट्रोल होने लगता है।

पढ़ते रहें

शरीर के लिए नुकसानदायक चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ