आयुर्वेद में शहद को सेहत का खजाना माना जाता है। इसमें कैल्शियम, कॉपर, पोटैशियम, मैंगनीज, जिंक जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। शहद आपको कई गंभीर समस्याओं से बचा सकता है।
शरीर को दोगुने फायदे पहुंचाने के लिए अक्सर हम शहद में कुछ चीजें मिलाकर खाते हैं लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी होती है, जो शहद के साथ भूल से भी नहीं खानी चाहिए।
आज हम आपको बताएंगे कि शहद और घी एक साथ खाने से शरीर को कौन-से नुकसान हो सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें। ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
शहद और घी को एकसाथ खाने से आपको स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसकी वजह से आपको स्किन पर दानें, खुजली आदि की समस्या हो सकती है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप घी और शहद एक साथ खाते हैं, तो आपके पेट में दर्द हो सकता है। बेहतर होगा कि ऐसा न करें।
शहद और घी को एक साथ खाने से आपको सिरदर्द की समस्या हो सकती है। अगर आप फिर भी खाना चाहते हैं, तो पहले डॉक्टर से संपर्क करें।
शहद और घी को एकसाथ खाने से आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। कब्ज की समस्या या पेट में गैस की समस्या भी हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com