इन चीजों को खाने के तुरंत बाद भूलकर भी न पीएं पानी


By Farhan Khan15, Oct 2023 11:57 AMjagran.com

8-9 गिलास पानी

हेल्थ एक्सपर्ट्स भी रोजाना करीब 8-9 गिलास पानी पीने की सलाह देते हैं। इससे कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

खाने के बाद पानी

वहीं आयुर्वेद में कुछ चीजों को खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए क्योंकि इसके चलते पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, एसिडिटी हो सकती है।

नुकसानदायक चीजें

ऐसे में आइए जानते हैं कि किन चीजों का सेवन करने के बाद आपको भूलकर भी पानी नहीं चाहिए।

केला

केले में घुलनशील फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। अगर आप केले खाने के बाद ज्यादा पानी पीते हैं, तो पेट में गैस की समस्या हो सकती है।

खट्टे फल

खट्टे फल जैसे संतरा, अंगूर और नींबू पहले से ही जूसी होते हैं। इसलिए इनके साथ भी पानी का सेवन न करें, इससे आपका पेट जल्दी भर जाएगा।

दही

दही पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है। दही खाने के एकदम बाद पानी पीने से आपके गट हेल्थ पर असर पड़ सकता है।

तीखा खाना

तीखे खाने के साथ अक्सर लोग पानी पी लेते हैं। इससे पेट की जलन और बढ़ जाती है। ऐसे में आप दूध या दही खा सकते हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com