दूध पीने के बाद इन चीजों का न करें सेवन


By Priyam Kumari29, Sep 2025 04:06 PMjagran.com

दूध के साथ न खाएं ये चीजें

दूध सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसे कुछ चीजों के साथ खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। आइए जानें दूध पीने के बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।  

खट्टे फल

दूध के तुरंत बाद संतरा, नींबू, मौसमी या कोई भी खट्टा फल खाने से पेट में गड़बड़ी हो सकती है। ये कॉम्बिनेशन पाचन तंत्र पर असर डालता है और गैस या एसिडिटी बढ़ा सकता है।

मछली न खाएं

आयुर्वेद में कहा गया है कि दूध और मछली को कभी साथ नहीं खाना चाहिए। इससे त्वचा पर दाने, एलर्जी और पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।

नमकीन चीजें

नमकीन खाना और दूध का मेल शरीर में असंतुलन पैदा कर सकता है। इससे पेट भारी लग सकता है और अपच की समस्या हो सकती है।

खट्टा अचार

दूध के बाद अचार खाने से पेट पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। यह पाचन को धीमा कर देता है और सीने में जलन जैसी समस्या पैदा कर सकता है।

मसालेदार भोजन

दूध पीने के तुरंत बाद भारी और मसालेदार खाना खाने से पाचन बिगड़ जाता है। इससे एसिडिटी, गैस और पेट दर्द हो सकता है।

दही न खाएं

दूध और दही दोनों ठंडी प्रकृति के होते हैं। इन्हें एक साथ या दूध के तुरंत बाद लेने से जुकाम, सर्दी और कफ की समस्या बढ़ सकती है।

तरबूज न खाएं

दूध और तरबूज का मेल शरीर के लिए हानिकारक माना गया है। इन्हें साथ खाने से उल्टी, दस्त या अपच की दिक्कत हो सकती है।

दूध पीने के बाद इन चीजों से परहेज जरूर है। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva