कमजोर हड्डियों में जान फूंकने के लिए करें ये योगासन


By Farhan Khan29, Sep 2025 01:17 PMjagran.com

हड्डियां कमजोर होना

जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है। वैसे-वैसे हमारे शरीर की हड्डियां भी कमजोर होने लगती है, लेकिन आज के समय में कम उम्र में ही लोगों की हड्डियां वीक होने लगी है। इसके पीछे खराब लाइफस्टाइल खासतौर से जिम्मेदार है।

मजबूत हड्डियों के लिए करें ये योगासन

आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जो आपको कमजोर हड्डियों में जान फूंकने का काम करते हैं। आइए इन योगासन के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

वृक्षासन करें

वृक्षासन करने से न केवल आपकी हड्डियां लोहे जैसी मजबूत हो सकती है। इसके अलावा इस आसन से एकाग्रता में सुधार होता है। रीढ़ की हड्डी को भी मजबूत बनाता है।

वृक्षासन करने का तरीका

वृक्षासन करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद दाहिने घुटने को मोड़कर दाएं पैर को बाईं जांघ पर रखें। बाएं पैर को सीधा रखते हुए शरीर का संतुलन बनाएं।

वृक्षासन में हथेलियों को नमस्ते मुद्रा में लाएं

हाथों को सिर के ऊपर उठाएं और हथेलियों को एक साथ मिलाकर नमस्ते मुद्रा में लाएं। कुछ देर इस पोजीशन में रहें और फिर सांस छोड़ते हुए सामान्य स्थिति में वापस आ जाएं।

भुजंगासन करें

कमजोर हड्डियों में जान फूंकने के लिए आपको भुजंगासन करना चाहिए। इसके अलावा यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करता है। वहीं, किडनी स्टोन में भी यह लाभदायक है।  

भुजंगासन करने का तरीका

भुजंगासन के अभ्यास के लिए पेट के बल सीधा लेटकर पैरों के बीच थोड़ी दूरी रखें। अब हाथों को छाती के पास ले जाते हुए हथेलियों को नीचे टिका लें।

भुजंगासन में आसमान की तरफ देखें

इसके बाद गहरी सांस लेते हुए नाभि को ऊपर उठाएं और आसमान की तरफ देखें। इसी मुद्रा में कुछ देर तक ऐसे ही रहें । अब वापस नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com