दिवाली पर इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, दूर होगी बाधा


By Ashish Mishra08, Nov 2023 12:23 PMjagran.com

दिवाली पर्व

इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि किस शुभ मुहूर्त में पूजा करनी चाहिए?

दिवाली कब है?

यह पर्व कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 12 नवंबर2023 को मनाया जाएगा।

दिवाली शुभ मुहूर्त

इस साल अमावस्या तिथि 12 नवंबर को दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से शुरू होकर 13 नवंबर 02 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।

मां लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है। इसके लिए 12 नवंबर शाम 05 बजकर 38 मिनट से शाम 07 बजकर 35 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा।

प्रदोष काल का समय

दिवाली के दिन रात्रि 11 बजकर 35 मिनट से 13 नवंबर रात 12 बजकर 32 मिनट तक प्रदोष काल रहेगा। इस दौरान भी मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है।

पूजा करने के विधि

दिवाली से दिन सुबह स्नान करने के बाद मंदिर में चौकी पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाकर मां लक्ष्मी की प्रतिमा रखें। मां लक्ष्मी की प्रतिमा का मुख पूर्व या पश्चिम दिशा की तरह होना चाहिए।

दीपक जलाना

पूजा करते समय मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती हैं।

गंगाजल रखना

दिवाली के दिन पूजा करते समय एक लोटे में गंगाजल भरकर रखना चाहिए। इसमें एक सिक्का रख दें। बाद में इस सिक्के को पर्स में रख लें। ऐसा करने से धन की कमी नहीं होती है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म और फेस्टिवल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ