दिवाली की रात करें ये 1 उपाय, मां लक्ष्मी करेंगी धन वर्षा


By Shradha Upadhyay22, Oct 2024 11:00 PMjagran.com

कब होती है दिवाली ?

हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दीपावली का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल यह तिथि 31 अक्टूबर को पड़ रही है।

मां लक्ष्मी की पूजा

दिवाली के दौरान मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा का विधान है। इससे घर में सुख समृद्धि का वास होता है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

क्यों कहते हैं महानिशा रात्रि ?

शायद आप में से बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि दीपावली की रात को महानिशा रात्रि भी कहा जाता है। दरअसल, यह अमावस्या की रात एकदम अंधेरी होती है और कहा जाता है इस दिन मां लक्ष्मी पृथ्वी का भ्रमण करती हैं।

पांच दिन का त्योहार

यह पांच दिन का त्योहार होता है जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है फिर छोटी दिवाली यानि नरक चतुर्दशी और इसके बाद बड़ी दिवाली अगले दिन गोवर्धन और उसके बाद भाई-दूज होता है।

दिवाली के उपाय

ऐसे में कुछ लोग दिवाली की रात को कई तरह के अचूक उपाय करते हैं। इससे माता लक्ष्मी का आशीर्वाद और कृपा सदा हमारे ऊपर बनी रहती है।

करें ये उपाय

ऐसे में यदि आप भी अपने ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहने देना चाहते हैं तो आज हम आपको एक उपाय बताने जा रहे हैं। जिसको दिवाली की रात करने से अपरंपार धन बरसेगा।

बनाएं ये पोटली

दिवाली की रात को आपको पांच साबुत सुपारी, काली हल्दी और पांच कौड़ियां लेकर इन्हें गंगाजल से धोएं और लाल कपड़े में बांध लें।

इस उपाय ये होगी धन वर्षा

अब दिवाली पूजन के वक़्त इस पोटली को पूजा में किसी चांदी की कटोरी या थाली में रखकर अगली सुबह इसे लॉकर में रखें। सदैव मां लक्ष्मी की कृपा बरसती रहेगी।

ऐसी ही अद्यात्म से जुडी खबरों के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ