सूर्य नमस्कार में 12 मुद्राएं होती हैं, जो एक साथ की जाती हैं और हर सांस के साथ सिंक्रनाइज होती है।
सदियों से हमारे बड़े सूर्य नमस्कार करते आए हैं। इसे करने से आप मानसिक और शारीरिक रूप से सेहतमंद रहते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि रोजाना 10 मिनट सूर्य नमस्कार करने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं? आइए इसके बारे में जानें।
सूर्य नमस्कार करने से हाथ, पैर और पीठ मजबूत होती है। इसके साथ-साथ आपकी मसल्स भी स्ट्रांग होती है।
रोजाना सूर्य नमस्कार करने से पूरे शरीर में ब्लड फ्लो अच्छा होता है। यह वर्कआउट हार्ट की हेल्थ को बेहतर बनाता है।
सूर्य नमस्कार करने से कैलोरी बर्न होती है। इसके चलते धीरे-धीरे वेट लॉस होने लगता है। आपको भी रोज करना चाहिए।
अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, तो ऐसे में आपको रोज 10 मिनट सूर्य नमस्कार करना चाहिए।
सूर्य नमस्कार माइंड के फोकस को बढ़ाता है और इसे बार-बार करने से एकाग्रता में भी सुधार आता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com