पेट में गैस की समस्या होने पर न खाएं ये दालें


By Ashish Mishra27, Oct 2024 03:04 PMjagran.com

गैस की समस्या

कई बार खानपान में बदलाव होने पर पेट में गैस की समस्या होने लगती है। आइए जानते हैं कि गैस होने पर किन दालों को खाने से बचना चाहिए?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

पेट में गैस होने पर क्या न खाएं?

कई दालें ऐसी होती हैं, जिसे खाने से गैस की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में इन दालों को खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा, आप डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।

चना दान खाने से बचें

इसमें फाइबर होता है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है। लेकिन कई लोगों को चने की दाल खाने से गैस की समस्या हो सकती है। ऐसे में गैस होने पर चने की दाल खाने से बचना चाहिए।

मसूर की दाल

कई बार मसूर की दाल खाने से गैस की समस्या होने लगती है। ऐसे में अगर आपको पहले से गैस है, तो मसूर की दाल खाने से परहेज कर सकते हैं।

उड़द की दाल

गैस की समस्या होने पर उड़द की दाल खाने से बचना चाहिए। इसे खाने से गैस बढ़ सकती है। पकाने से पहले अच्छी तरह भिगो दें। ऐसा करके गैस की समस्या से बचा जा सकता है।

मूंग की दाल खाएं

गैस से बचने के लिए मूंग की दाल खा सकते हैं। हालांकि, इसे बनाने से पहले भिगो दें और फिर इसे पका लें। ऐसा करने से गैस की समस्या नहीं होती है।

अदरक का सेवन करें

रोजाना सोने से पहले गुनगुने पानी में अदरक का पाउडर डालकर पिएं। इससे गैस की समस्या दूर होने लगती है और पाचन भी दुरुस्त रहता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ