31 अक्टूबर या 01 नवंबर: दिवाली कब है? जानें शुभ मुहूर्त


By Ashish Mishra16, Oct 2024 10:00 PMjagran.com

दिवाली 2024

हिंदू धर्म में दिवाली को बेहद पवित्र माना जाता है। वहीं, इस बार दिवाली की तारीख को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी है। आइए जानते हैं कि इस बार दिवाली कब है?

विद्वानों ने किया निवारण

दीपावली की तारीख पर बने भ्रम का निवारण विद्वानों की तरफ से किया गया। इसके लिए काशी के धर्मशास्त्रियों और ज्योतिर्विदों ने सर्वसम्मति से निष्कर्ष निकाला है।

दिवाली कब है?

बीएचयू के विश्व पंचांग के समन्वयक प्रो. विनय कुमार पांडेय ने कहा कि पारंपरिक गणित से बने पंचांगों में तारीख को लेकर कोई भेद नहीं है। ऐसे में इस बार 31 अक्टूबर 2024 को दिवाली मनाई जाएगी।

अमावस्या तिथि की शुरुआत

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 31 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 52 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 01 नवंबर को शाम 06 बजकर 16 मिनट पर होगा।

दिवाली पर किसकी पूजा करें?

इस दिन भगवान गणेश और धन के देवता कुबेर की पूजा करना बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में धन की कमी नहीं होती है।

दीपक जलाएं

दिवाली की रात घर और उसके आसपास शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और आर्थिक तंगी दूर होने लगती है।

मां लक्ष्मी को भोग लगाएं

दिवाली पर पूजा करते समय मां लक्ष्मी को मखाना, बताशा, हलुआ और खीर का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक को आशीर्वाद देती हैं।

आर्थिक स्थिति होती है मजबूत

दिवाली के दिन इन उपायों को करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। इसके साथ ही, धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं और रुके हुए कार्य होने लगते हैं।

पढ़ते रहें

सालभर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ