Diwali पर लड़के भी दिखेंगे डेशिंग, पहनें एक्टर्स जैसी एथनिक लुक्स


By Shradha Upadhyay26, Oct 2024 11:00 PMjagran.com

दिवाली 2024 बॉयज लुक्स

कोई भी त्योहार हो ज्यादातर गर्ल्स अपने लुक्स को लेकर परेशान रहती हैं, लेकिन आज हम आपको ऐसे एथनिक लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिनको इस दिवाली बॉयज कैरी करके खुद को डेशिंग लुक दे सकते हैं।

मिरर वर्क कुर्ता पजामा

दिवाली पर आप करण जौहर के जैसा मिरर वर्क कुर्ता पजामा विद मैचिंग शॉल के साथ कैरी कर सकते हैं। इसमें आपका लुक एकदम शानदार दिखेगा।

मल्टीकलर अचकन

आप रणवीर सिंह की तरह मल्टीकलर अचकन पहनकर लड़कियों से भी ज्यादा अट्रैक्टिव दिख सकते हैं। फेस्टिव सीजन के लिए ऐसे ऑउटफिट बेस्ट ऑप्शन है।

फ्रंट कट कुर्ता

शाहिद कपूर व्हाइट कलर के गोल्डन थ्रेड वर्क फ्रंट कट कुर्ते और पजामे में डेशिंग अंदाज में नजर आ रहे हैं। यंग बॉयज इस लुक को कॉपी कर सकते हैं।

कुर्ता विद सलवार

दिवाली और लड़के सनी कौशल की तरह मल्टी कलर कुर्ता प्लेन ब्लैक सलवार के संग पहन सकते हैं। ये आपको आसानी से मिल भी जाएंगे।

क्लासिक शेरवानी

आप भी दिवाली पर विक्की कौशल की तरह व्हाइट चिकन वर्क कुर्ता प्रिंटेड शॉल के साथ पहनकर शानदार दिख सकते हैं। इस तरह की क्लासिक शेरवानी वेडिंग सीजन में भी जंचती हैं।

बंधगला कुर्ता

यदि आपको ब्लैक कलर पसंद है तो आप एक्टर की तरह बंधगले का कुर्ता नेरो पजामा लुक भी ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप बेहद हैंडसम दिखेंगे। .

वेलवेट शेरवानी

दिवाली के लिए इस तरह का वेलवेट कुर्ता सलवार के साथ शॉल लुक आपको रॉयल टच देगा। इस ऑउटफिट में आप सबसे डिफरेंट नजर आएंगे।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

All Photo Credit : Instagram