इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि मां लक्ष्मी की पूजा करते समय किन नियमों का पालन करना चाहिए?
यह पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 12 नवंबर को मनाया जाएगा।
दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 38 मिनट से शाम 07 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।
दिवाली के दिन कमल पर विराजमान मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करना चाहिए। इससे धन और संपत्ति की प्राप्ति होती है।
मां लक्ष्मी की पूजा करते समय ध्यान रखना चाहिए कि मूर्ति खंडित न हो। एक देवी-देवता की अधिक मूर्ति नहीं रखनी चाहिए।
मां लक्ष्मी की पूजा करते समय पीली कौड़ी अर्पित करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
मां लक्ष्मी की पूजा के समय भोग लगाना जरूरी होता है। इसके लिए बताशे, खीर और देसी घी के हलवे का भोग लगाना शुभ माना जाता है।
दिवाली के दिन दीपक जलाने का विशेष महत्व होता है। इस दिन घी का दीपक जलाने से धन संंबंधी परेशानी दूर होने लगती है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें JAGRAN.COM के साथ