करिश्मा तन्ना टीवी की फेमस एक्ट्रेस हैं। जो कि टीवी शोज समेत कई वेब सीरीज और फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
अभिनेत्री बेहतरीन एक्टिंग के साथ फिटनेस फ्रीक भी हैं। उनकी फिटनेस के चर्चे सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अक्सर करिश्मा अपने फिटनेस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
आज हम आपको एक्ट्रेस का खूबसूरत लहंगा कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जो कि दिवाली पर कर्वी फिगर गर्ल्स के लुक में जान डाल देंगे।
करिश्मा इस मेजेंटा पिंक कलर के लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही हैं। प्लेन लहंगे के साथ हेवी वर्क चोली काफी सूट कर रही है।
दिवाली पर एक्ट्रेस का ऑरेंज प्रिंटेड लहंगा आपको एकदम अट्रैक्टिव लुक देने वाला है। इसे आप किसी साड़ी में से भी बनवा सकती हैं।
करिश्मा का चुंदरी प्रिंट येलो लहंगा त्यौहारों पर एकदम ट्रेडिशनल लुक देने वाला है।
इन दिनों लाइट रंग के लहंगे काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप डीवा के इस लाइट कलर लहंगे से आइडिया ले सकती हैं।
एक्ट्रेस का डार्क पिंक बनारसी लहंगा लुक काफी रॉयल लुक दे रहा है। फेस्टिव सीजन के लिए ये लुक बेस्ट है।