दिवाली पर्व के दिन माता लक्ष्मी का घर पर आगमन होता है। ऐसे में इस दिन वास्तु में बताए गए कार्यों को करने से उन्हें प्रसन्न करना आसान हो जाता है।
दिवाली के दिन घर की साफ-सफाई जरूर रखें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी सर्वाधिक प्रसन्न होती हैं। इसके साथ इस दिन दीपक जरूर भी जलाएं।
दिवाली में दिए जलाने में इस्तेमाल किया जाने वाला तेल भी बहुत महत्व रखता है। ऐसा इसलिए क्योंकि तेल से घर की उर्जा निर्धारित होती है जब दिए जलते हैं तब आत्मा का शुद्धिकरण होता है।
जिस थाली में आप दीपक रख रहे हैं उसमें सोना या चांदी का एक आभूषण भी रख दें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
घर के नजदीक किसी मन्दिर में सबसे पहले दीपक जलाकर आएं। उसके बाद घर के पूजा स्थल पर और एनी हिस्सों में दीप जलाएं।
दीपावली के दिन मन्दिर में दीपक जलाएं और फिर घर के पूजा स्थल पर दीपक जलाएं। ईशान कोण में दीपक जलाने से व्यक्ति को बहुत लाभ मिलता है।