जानिए, सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा फरवरी का माह का पहला दिन


By Abhishek Pandey01, Feb 2023 10:22 AMjagran.com

मेष दैनिक राशिफल

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल

बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कर्क दैनिक राशिफल

व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो।

सिंह दैनिक राशिफल

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कन्या दैनिक राशिफल

महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। समााजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार मिलने की संभावना है।

तुला दैनिक राशिफल

पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

धनु दैनिक राशिफल

दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

मकर दैनिक राशिफल

दांपत्य जीवन में मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कुंभ दैनिक राशिफल

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।

मीन दैनिक राशिफल

रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।