40 प्लस चुनें Divyanka Tripathi जैसी साड़ियां, दिखेंगी पटाखा


By Priyam Kumari22, Jan 2025 02:12 PMjagran.com

मशहूर एक्ट्रेस Divyanka Tripathi

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अपनी एक्टिंग के साथ ही ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। एक्ट्रेस अपने हर लुक से हर किसी का दिल जीत लेती हैं।

Divyanka Tripathi के साड़ी लुक्स

40 की उम्र में भी दिव्यांका काफी खूबसूरत लगती हैं। आज हम आपको उनके कुछ साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे इंस्पिरेशन लेकर आप भी पटाखा लग सकती हैं।

प्रिंटेड साड़ी

अगर आप सिंपल और सोबर लुक पाने के लिए साड़ी चुनने में कंफ्यूज हो रही हैं, तो एक्ट्रेस के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं। उन्होंने येलो कलर की प्रिंटेड साड़ी पहनी है, जिसमें वह बहुत प्यारी लग रही हैं।

थ्रेड वर्क साड़ी

कटआउट बॉर्डर और थ्रेड वर्क से सजे रेड कलर की जॉर्जेट साड़ी में एक्ट्रेस नई नवेली दुल्हन लग रही हैं। इस तरह की साड़ी आप किसी खास मौके पर पहन सकती हैं।

वेलवेट साड़ी

अगर आप शादी में सिंपल साड़ी पहनकर बोर हो गई हैं, तो इस तरह की वेलवेट साड़ी को ट्राई करें। यह आपके लुक को स्टाइलिश और रॉयल बना देगा।

स्ट्रैप्स लाइन साड़ी

साड़ी में एलिगेंट और डिफरेंट लुक पाने के लिए आप दिव्यांका की तरह ग्रीन स्ट्रैप्स लाइन वाली साड़ी चुनें। इस तरह की साड़ी ऑफिस गोइंग वूमन पर खूब जचेंगी। आप भी अपने वॉडरोब में इसे शामिल करें।

एंब्रॉयडरी वर्क साड़ी

अगर आप भी 40 की उम्र में स्टाइलिश नजर आना चाहती हैं, तो दिव्यांका की ये एंब्रॉयडरी वर्क साड़ी को ऑप्शन में रखें। इस तरह की साड़ी पार्टी या फंक्शन के लिए बेस्ट है।

नेट साड़ी

दिव्यांका व्हाइट कलर की नेट साड़ी में ब्यूटीफुल लग रही हैं। साड़ी और ब्लाउज पर एंब्रॉयडरी वर्क किया हैं, जो काफी प्यारा लग रहा है।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Insatgram (@divyankatripathidahiya)