Divyanka Tripathi के ब्यूटी सीक्रेट फॉर ग्लोइंग स्किन


By Shradha Upadhyay07, Aug 2024 10:00 AMjagran.com

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की फेमस अभिनेत्री हैं। जिन्होंने टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में इशिता भल्ला के किरदार से घर-घर में अपनी पहचान बनाई।

ब्यूटी के दीवाने

अभिनेत्री अपनी एक्टिंग, फैशन सेंस के अलावा ब्यूटी को लेकर भी छाई रहती हैं। 39 साल की दिव्यांका की गोरी चमकदार त्वचा का राज हर कोई जानना चाहता है।

दिव्यांका त्रिपाठी ब्यूटी सीक्रेट

आज हम आपको दिव्यांका त्रिपाठी के ब्यूटी सीक्रेट बताने जा रहे हैं। जिन्हें फॉलो करके आप भी ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं।

ज्यादा चीजें नहीं करती यूज

अभिनेत्री का मानना है कि हमें अपनी स्किन के साथ ज्यादा एक्पेरिमेंट नहीं करना चाहिए। हमें फेस पर कम से कम ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए।

सनस्क्रीन जरूर लगाती हैं

दिव्यांका घर से बाहर और घर के अंदर रहने पर भी सनस्क्रीन का यूज जरूर करती हैं। इससे उनकी स्किन ग्लोइंग रहती है।

सीटीएम करना

अभिनेत्री रोजाना सेट पर जाने से पहले या घर से बाहर जाने से पहले क्लींजर, टोनर और मॉइस्चराइजर जरूर करती हैं। इससे उनकी स्किन क्लियर रहती है।

मेकअप रिमूव जरूर करती हैं

दिव्यांका त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो रात को सोने से पहले अपना मेकअप जरूर हटाकर सोती हैं। इससे स्किन पोर्स खुल जाते हैं और स्किन पर किसी तरह के पिंपल्स नहीं होते।

हेल्दी डाइट जरूर

एक्ट्रेस ने बताया स्किन को चमकदार बनाने के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स के साथ एक हेल्दी डाइट भी जरूरी होती है। इससे हमारी इंटरनल ब्यूटी सामने आती है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ