रात को खिचड़ी खाने से सेहत को होते हैं ये 5 फायदे


By Ashish Mishra19, Aug 2024 09:35 PMjagran.com

खिचड़ी खाना

कई लोगों खिचड़ी खाना ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं, कई लोग इससे दूरी बनाए रहते हैं। आइए जानते हैं कि रात को खिचड़ी खाने से क्या फायदे होते हैं?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

खिचड़ी में पाए जाने वाले तत्व

इसे दाल, चावल और हरी सब्जियों के साथ मसालों को मिलाकर तैयार किया जाता है। इसमें प्रोटीन, आयरन फाइबर, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

पाचन को बेहतर करना

पेट की समस्या का सामना कर रहे लोगों के लिए खिचड़ी बेहद फायदेमंद है। इसे खाने से पाचन तंत्र बेहतर होता है और कब्ज जैसी समस्याएं भी दूर होती है।

इम्यूनिटी बूस्ट करना

खिचड़ी में उपयोग होने वाले मसाले इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। इसमें पड़ने वाले अदरक, जीरा, धनिया, लहसुन में रोगाणुरोधी गुण होते हैं।

वजन को कम करने में मददगार

मोटापे की समस्या का सामना कर रहे लोगों को खिचड़ी का सेवन करना चाहिए। इसमें हाई फाइबर, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट होता है, जो वजन को कम करने में मदद करता है।

ब्लड शुगर को कंट्रोल करना

खिचड़ी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह इंसुलिन के लेवल को नियंत्रित करके टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम करता है।

गैस की समस्या को दूर करना

अगर आप इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो डाइट में मूंग दाल की खिचड़ी शामिल करें। इसे खाने से कब्ज और गैस की परेशानी दूर होने लगती है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ