आजकल मोटापा काफी लोगों के लिए एक समस्या बन गया है। सर्दियों में पसीना भी कम आता है और चटपटा खाने का मन भी बहुत करता है, जिसकी वजह से शरीर का फैट और वजन कम करने में काफी परेशानी होती है।
काफी लोग मोटापे को जल्दी दूर करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग करते हैं, जिसकी वजह से शरीर में कमजोरी आने लगती है और व्यक्ति बीमारियों का भी शिकार हो जाता है।
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, लेकिन स्वाद से समझौता नहीं करना चाहते? तो चिंता न करें। आज हम 5 ऐसी टेस्टी और पौष्टिक डिशेज लेकर आए हैं, जिसको खाकर आप अपना वजन घटा सकते हैं।
इस दही चाट को रोज सुबह नाश्ते में खा सकते हैं। ये चाट फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती है। इसे बनाने के लिए बाउल में उबले हुए छोले के साथ दही प्याज, टमाटर, हरा धनिया, चाट मसाला और नींबू का इस्तेमाल किया जाता है। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है।
ओट्स और दही दोनों ही वेट लॉस के लिए अच्छे होते हैं। ये दोनों चीजें शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते है। इसे बनाने के लिए उबले हुए ओट्स में दही, जीरा पाउडर, हींग और स्वादानुसार मसाले डालकर नाश्ते के लिए बनाएं।
वजन घटाने के लिए सब्जियों के सूप को पीना सबसे बेस्ट माना जाता है, क्योंकि सब्जियों में फाइबर और विटामिन की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।
इस प्रोटीन और फाइबर से भरपूर डिश को जिम जाने वाले लोग खाना बेहद पसंद करते हैं। इसे खाने से लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होता है। साथ ही, यह बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है।
स्मूदी बनाने के लिए पालक, कटा हुआ एक सेब, दूध और शहद की जरूरत होती हैं। इन सभी चीजों को साथ में ब्लेंड करके रोज सुबह खाली पेट पीना चाहिए। यह तेजी से वजन घटाने में मदद करता है।
शरीर के मोटापे को जल्दी और हेल्दी तरीके से घटाने के लिए आप इन 5 स्वादिष्ट डिशेज को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। खाने से जुड़ी जानकारी के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva and Freepik