सर्दियों में काजू से बनी ये 7 चीजें खाएं, हड्डियां होंगी मजबूत


By Akshara Verma02, Jan 2025 12:06 PMjagran.com

काजू की 7 टेस्टी डिशेज

सर्दियां आते ही डाइट में बदलाव करने की जरूरत होती है। इस मौसम में शरीर को गर्माहट और हड्डियों को मजबूती की जरूरत होती है। ऐसे में आप पौष्टिक और स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट काजू को शामिल कर सकते हैं। आज हम काजू से बनने वाली 7 डिशेज के बारे में बताने जा रहे हैं।

काजू की चटनी

आपने धनिए और टमाटर की चटनी के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि काजू की चटनी भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसे बनाने के लिए भुने हुए काजू के साथ धनिया, हरी मिर्च, अदरक और नींबू की जरूरत होती है। आप पराठे के साथ इस चटनी को खा सकते हैं।

काजू की ड्राई फ्रूट स्मूदी

काजू हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप इसे खाने की जगह स्मूदी बनाकर पी सकते हैं। इसकी स्वादिष्ट स्मूदी को बादाम, काजू, अखरोट, केला और दही को साथ में ब्लेंड करके तैयार किया जाता है।

काजू का दूध

रात को सोने से पहले सभी को काजू का दूध पीना चाहिए। इसे बनाने के लिए पूरी रात थोड़े से काजू को भिगोकर रखें। फिर, इसे पानी के साथ मिलाकर मलाईदार दूध तैयार करें।

काजू का सलाद ड्रेसिंग

जैतून का तेल, नींबू, काला नमक और थोड़े से लहसुन के साथ काजू का सलाद बनाया जाता है। इसे आप खाने के साथ सलाद के रूप में खा सकते है। यह बेहद स्वादिष्ट होता है।

काजू एनर्जी बार

हालांकि, बाजार में एनर्जी बार आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन घर का काजू का बना स्वादिष्ट एनर्जी बार आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसे काजू के साथ खजूर, ताजे फल और ओट्स को मिलकर बनाया जाता है।

काजू का हलवा

सर्दियों में लोगों का तरह-तरह के हलवे खाने का मन ललचाता है। आप काजू का टेस्‍टी और हेल्‍दी हलवा भी ट्राई कर सकते हैं। यह खाने में कम मीठा होता है और शरीर को पोषण पहुंचाता है। इसे बनाने के लिए दूध, घी और गुड़ का उपयोग किया जाता है।

काजू करी

अपनी पसंदीदा मसालेदार करी में भुने हुए काजू मिलाकर उसके स्वाद को डबल कर सकते हैं। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है।

खाने से जुड़ी जानकारी के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva and Freepik