दिशा पाटनी को आज हर कोई जानता है। दिशा बॉलीवुड की फेमस और हॉटेस्ट एक्ट्रेसेज में से एक हैं और काफी ज्यादा पॉपुलर हैं।
आज यानी 13 जून को दिशा पाटनी अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। दिशा पाटनी को देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है।
दिशा पाटनी ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है और अब एक्ट्रेस फिल्म कल्की में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 27 जून को रिलीज होने जा रही है।
दिशा पाटनी का फैशन सेंस काफी शानदार है। आज हम आपको उनके हॉट बॉसी लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप भी स्टाइल कर सकती हैं।
दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने व्हाइट आउटफिट में अपना लुक शेयर किया। एक्ट्रेस ने बॉडीकॉन स्कर्ट के साथ ब्लेजर पेयर किया है।
दिशा पाटनी के पास हर तरह के आउटफिट का शानदार कलेक्शन है। रेड कलर की शॉर्ट ड्रेस में एक्ट्रेस काफी ज्यादा हॉट लग रही हैं।
फिलहाल हाई थाई स्लिट ड्रेसेज काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रही हैं। आप भी ऑफिस पार्टी में दिशा पाटनी की तरह ही रेड हाई थाई स्लिट ड्रेस को कैरी कर सकती हैं।
गर्मी के समय आप इस तरह के डेनिम आउटफिट से अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं। दिशा पाटनी का ये लुक भी काफी शानदार लग रहा है।