शुभांगी अत्रे टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। जो कि टीवी के पॉपुलर शो भाभीजी घर पर हैं में अपने शानदार किरदार से काफी फेमस हुई। आज डीवा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
वैसे तो डीवा हर ऑउटफिट में इंटरनेट पर जलवा बिखेरती नजर आती हैं, लेकिन शुभांगी इंडियन लुक में अप्सरा लगती हैं। फैंस भी उनको एथनिक में खूब पसंद करते हैं।
गर्मियों का मौसम चल रहा है। इस में यदि आप अपने साड़ी लुक्स को लेकर परेशान हैं तो अभिनेत्री की इन समर स्पेशल साड़ी कलेक्शन से आइडिया ले सकती हैं।
समर सीजन में इस तरह की फ्लोरल प्रिंट साड़ियां काफी ट्रेंड में रहती हैं। ऐसी साड़ियां आपके लुक को स्टाइलिश और कूल बना देती हैं।
जरी बॉर्डर वाली सिल्क साड़ी वैसे तो हर तरह के वेदर में बेस्ट रहती हैं, लेकिन गर्मियों में आप इन्हें कट स्लीव्स ब्लाउज के साथ कैरी करके खुद गॉर्जियस बना सकती हैं।
शुभांगी अत्रे पिंक कलर की प्लेन नेटिड साड़ी नूडल स्ट्रैप ब्लाउज में कहर ढहा रही हैं। ऑफिस में आप ऐसी साड़ी स्टाइल कर सकती हैं।
एक्ट्रेस पिंक कलर की प्रिंटेड कॉटन साड़ी कट स्लीव्स प्लेन ब्लाउज में ट्रेडिशनल लुक दे रही हैं। गर्मियों के लिए ऐसी साड़ियां बेस्ट ऑप्शन हैं।
समर सीजन में कॉटन सिल्क साड़ियां भी काफी फैशन में रहती हैं। शुभांगी का ग्रीन गोल्डन बॉर्डर कॉटन सिल्क साड़ी लुक खूबसूरत लग रहा है।