सिंपल लुक को हॉट बना देंगे Hansika जैसे मेकअप


By Akanksha Jain14, Jun 2024 09:00 AMjagran.com

चाइल्ड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी

फेमस चाइल्ड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने हिंदी से लेकर साउथ की फिल्मों में भी काम किया है। आज एक्ट्रेस किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं।

हंसिका मोटवानी से लें मेकअप टिप्स

अगर आप भी हंसिका मोटवानी की फैन हैं और उनके जैसे स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो आप एक्ट्रेस से मेकअप टिप्स ले सकती हैं।

हंसिका मोटवानी का लेटेस्ट लुक

हंसिका मोटवानी ने सोशल मीडिया पर अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ हंसिका ने शानदार मेकअप भी किया है।

बोल्ड लिपस्टिक लगाएं

अगर आप पार्टी में जा रही हैं या फिर अपने लुक को बोल्ड बनाना चाहती हैं तो आप डार्क या फिर रेड लिपस्टिक लगा सकती हैं।

ब्लश से आएगा ग्लो

अपने मेकअप को आप पिंक ब्लश लगाकर पूरा करें। ब्लश से फेस पर ग्लो आता है और आपका लुक काफी अट्रैक्टिव भी दिखता है।

मस्कारा लगाना ना भूलें

अगर आप अपनी आंखों को बड़ा दिखाना चाहती हैं तो आप हंसिका मोटवानी की तरह ही लाइनर के साथ मस्कारा भी लगाएं।

न्यूड लिपस्टिक करें ट्राई

अगर आप सिंपल सोबर लुक कैरी करना चाहती हैं तो आप न्यूड लिपस्टिक भी लगा सकती हैं। साथ ही आप नो मेकअप लुक ही कैरी करें।

विंग लाइनर से आंखें दिखेंगी बड़ी

फिलहाल कई तरह के लाइनर ट्रेंड में चल रहे हैं। आप विंग लाइनर लगाकर अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ