टीवी की फेमस एक्ट्रेस दिशा परमार ने कई शानदार टीवी सीरियल्स में काम किया है। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
दिशा अक्सर अपने हर लुक्स को लेकर काफी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। वहीं, उनका फैशन सेंस बेहद कमाल का है।
वेस्टर्न हो या फिर इंडियन एक्ट्रेस हर आउटफिट में काफी खूबसूरत लगती हैं। आज हम आपको उनके इंडियन लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप भी आइडिया ले सकती हैं।
आप किसी दोस्त की शादी के लिए आउटफिट की तलाश में हैं, तो एक्ट्रेस का यह इस एकदम बेस्ट है। उन्होंने पिंक कलर का शरारा सूट पहना है, जिसमें वह काफी गॉर्जियस लग रही हैं।
देवर की रिसेप्शन पार्टी में लहंगा स्टाइल करना चाहती हैं, तो दिशा के इस लुक को कॉपी करना न भूलें। उन्होंने ग्रीन कलर का लहंगा कैरी किया है। साथ ही, लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने हैवी ज्वेलरी पहनी है।
आजकल गोल्डन साड़ी काफी ट्रेंड में है। अगर आप भी किसी खास की शादी-फंक्शन में जाने का प्लान कर रही हैं, तो दिशा की तरह गोल्डन साड़ी स्टाइल कर सकती हैं। ऐसी साड़ी आपको एकदम परफेक्ट लुक देंगी।
एक्ट्रेस येलो कलर के प्लाजो सूट में काफी क्लासी लुक दे रही हैं। इस तरह के सूट पहनकर आप भी गॉर्जियस और स्टाइलिश नजर आएंगी।
दिशा ने ग्रीन कलर का फ्रॉक सूट पहना है, जिसमें वह काफी सुंदर दिखाई दे रही हैं। इस तरह के आउटफिट हर मौके पर खास लगते हैं। इन्हें एक बार जरूर ट्राई करें।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@dishaparmar)