अदरक और लहसुन की ये स्‍पेशल चाय पिएं, तुरंत बढ़ेगी इम्‍यूनिटी


By Farhan Khan01, Jan 2025 09:00 AMjagran.com

पोषक तत्वों से भरपूर अदरक

अदरक में जिंजरोल नामक पोषक होता है, जो इम्यूनिटी को स्ट्रांग करने के साथ-साथ जोड़ों के दर्द से भी राहत दिलाने का काम करता है।

लहसुन में पाए जाने वाले पोषक तत्व

लहसुन में सल्फर के अलावा एंटी-बायोटिक गुण होते हैं, जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाते हैं और सर्दी-जुकाम होने से हमें बचाता है।  

एंटी-बैक्टीरियल का रिच सोर्स हल्दी

हल्दी एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल का रिच सोर्स होती है। यह लिवर को साफ करने में रामबाण मानी जाती है।

अदरक, हल्दी और लहसुन की चाय पीने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप अदरक, हल्दी और लहसुन की चाय पीते हैं, तो इससे सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में जानें।

सर्दी-जुकाम से राहत

सर्दियों में खासतौर से अदरक, हल्दी और लहसुन की चाय पीनी चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद जिंजेरॉल और एलेसिन कंपाउंड सर्दी-जुकाम से आपको बचा सकते हैं।

इम्यूनिटी बूस्टर

अदरक, हल्दी और लहसुन की चाय का कांबिनेशन इम्यूनिटी को बूस्ट करने में किसी रामबाण से कम नहीं है। आपको भी इसका सेवन करना चाहिए।

मांसपेशियों के दर्द से राहत  

अगर आपकी मांसपेशियों में दर्द रहता है, तो इसके लिए रोजाना अदरक, हल्दी और लहसुन की चाय पीनी चाहिए। आपको आराम मिलेगा।

ब्लड शुगर कंट्रोल

ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए आप अदरक, हल्दी और लहसुन की चाय पी सकते हैं। एक्सपर्ट्स भी इसका सेवन करने की सलाह देते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com