40 के बाद महिलाओं हो सकती हैं ये बीमारियां


By Farhan Khan16, Aug 2024 02:31 PMjagran.com

40 के बाद सेहत का ख्याल रखना

40 के बाद महिलाओं को सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस उम्र में महिलाएं ज्यादा बीमार होती है।

इन बीमारियों का रहता है खतरा

आज हम आपको बताएंगे कि 40 के बाद महिलाओं को कौन-सी बीमारियां होने का खतरा बना रहता है? आइए इसके बारे में जानें।

ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी

40 की उम्र के बाद शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन की मात्रा घटने लगती है। इसके चलते ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी होने का खतरा रहता है।

हड्डियां कमजोर

इस बीमारी में हड्डियां कमजोर होना शुरू हो जाती हैं। इससे बचने के लिए डाइट में कैल्शियम युक्त चीजें और एक्सरसाइज जरूर शामिल करें।

हार्ट डिजीज होने का रिस्क

40 के बाद महिलाओं को अपने दिल का खासतौर से ख्याल रखना चाहिए क्योंकि इस उम्र में दिल से जुड़ी बीमारियां बढ़ जाती है।

लो कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी चीजें खाएं

दिल से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए आपको डाइट में लो कोलेस्ट्रॉल वाली चीजें शामिल करनी चाहिए। बीपी भी नापते रहें।

ज्यादा टेंशन लेना

40 के बाद महिलाएं जरूर से ज्यादा टेंशन में रहती हैं। इसके चलते उन्हें डिप्रेशन और एंग्जायटी होने लगती है।

योग करें

महिलाओं को इस गंभीर बीमारी से बचने के लिए अपने रूटीन में योग और व्यायाम को जरूर शामिल करना चाहिए।

40 के बाद महिलाओं को ये बीमारियां होने लगती हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com