शरीर में विटामिन की कमी होने पर कई लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इन लक्षणों को इग्नोर करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि Vitamin D3 की कमी से कौन से रोग होने लगते हैं?
कई बार खानपान में बदलाव होने पर शरीर में पोषक तत्वों और विटामिन्स की कमी होने लगती है। इससे कई तरह के रोगों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
शरीर में इस विटामिन की कमी होने से व्यक्ति को शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसकी कमी को दूर करने के लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
शरीर में विटामिन-डी3 की कमी होने पर व्यक्ति बार-बार बीमार होने लगता है। इसकी कमी होने पर इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है, जिससे शरीर में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
शरीर में विटामिन-डी3 की कमी होने पर मांसपेशियां कमजोर होने लगती है, जिससे व्यक्ति को कम उम्र में ही जोड़ों में दर्द का सामना भी करना पड़ता है।
शरीर में विटामिन-डी3 की कमी होने पर तनाव हो सकता है। इससे व्यक्ति खुद को दुखी और उदास महसूस करने लगता है। इस विटामिन की कमी को दूर करने के लिए डाइट पर ध्यान देना चाहिए।
शरीर में विटामिन-डी3 की कमी होने पर कैल्शियम कम होने लगती है, जिससे व्यक्ति की मांसपेशियां कमजोर होने लगती है। इससे स्किन पर भी बुरा असर पड़ता है।
विटामिन डी3 कमी को दूर करने के लिए डाइट में अंडा, मछली, दूध, दही और मक्खन आदि चीजें शामिल करें। इसके अलावा, सूर्य की रोशनी में टहलना चाहिए।
शरीर में विटामिन की कमी के लक्षण को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ