पेट के बल सोने से कौन सी बीमारी होती है?


By Farhan Khan03, Feb 2024 11:07 AMjagran.com

सुकून भरी नींद

अच्छी मेंटल हेल्थ के लिए सुकून भरी नींद लेना बेहद जरूरी है। जिसमें कि सोने का तरीका सभी का अलग-अलग होता है।

पेट के बल सोना

कई लोग कमर के बल सीधे होकर, तो कई लोग किसी खास करवट सोना पसंद करते हैं। इन पोजिशन के अलावा अक्सर कुछ लोग पेट के बल भी सोते हैं।

नुकसानदायक हो सकती है

ये पोजिशन भले ही आपको आराम देती हो, लेकिन आने वाले समय में ये आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।

पेट के बल सोने के नुकसान

ऐसे में अगर आप भी ये गलती कर रहे हैं और इसके साइड इफैक्ट्स से अनजान हैं तो आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

शरीर में दर्द

पेट के बल सोने से आपको शरीर में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। भले ही ये शुरू में आरामदायक लगे, लेकिन इससे आगे चलकर दिक्कत खड़ी हो सकती है।

पीठ में हो सकता है दर्द

इस तरह सोने से आपकी रीढ़ पर दबाव ज्यादा बनता है, जिससे आप पीठ दर्द का शिकार हो सकते हैं। इसके अलावा ये गर्दन में दर्द की भी वजह बनता है।

रीढ़ की हड्डी पर पड़ सकता है असर

पेट के बल सोने से आपकी पूरी बॉडी का वजन आपके स्पाइन पर पड़ता है, जिससे ये खिंचाव आगे चलकर रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बड़ी समस्या की वजह बन सकता है।

डाइजेशन में परेशानी

पेट के बल सोने से आपका खाना सही ढंग से पच नहीं पाता है। चूंकि इस पोजीशन में पाचन क्रिया पूरी तरह से काम नहीं कर पाती है जिसके कारण पेट में दर्द की शिकायत देखने को मिलती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com