एक्सरसाइज करने से शरीर हेल्दी रहता है। कई लोग रोजाना व्यायाम करते हैं, जिससे उनका शरीर रोग मुक्त रहता है। वहीं ज्यादा एक्सरसाइज करने से शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती है।
हेल्दी रहने के लिए एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी होता है। इसस ऐसा करने से मांसपेशियां भी मजबूत बनी रहती हैं।
जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने से मसल्स में दिक्कत होने लगती है। जिसकी वजह से अहसनीय दर्द होने लगता है।
एक्सरसाइज करने शरीर भूख लगती है, लेकिन ज्यादा व्यायाम करने से भूख न लगने की समस्या होने लगती है। इससे शरीर में हार्मोन में भी बदलाव होने लगता है।
कभी भी ज्यादा एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए। इससे नींद न आने की समस्या होने लगती है। इसके अलावा व्यक्ति चिड़चिड़ेपन का शिकार होने लगता है।
जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने से ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसके अलावा हार्ट को परेशानी हो सकती है।
ज्यादा एक्सरसाइज करने से थकान की समस्या होने लगती है। यह इम्यूनिटी कमजोर होने का संकेत हो सकता है।
ज्यादा एक्सरसाइज तनाव बढ़ने का कारण हो सकता है। इससे सोचने-समझने की क्षमता भी कम हो सकती है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ