मोरिंगा के पत्ते जिन्हें सहजन के पत्तों के नाम से भी जाना जाता है। इन्हें आयुर्वेद में एक औषधि के रूप में इस्तेमाल किए जाता हैं। लेकिन क्या आपको पता है इन पत्तों को खाने से आपके शरीर में कई परेशानिया भी हो सकती हैं ? जानें कैसे मोरिंगा के पत्तों का सेवन से आपके शरीर को नुकसान भी हो सकते हैं।
मोरिंगा के पत्तों को ज्यादा खाने से आपकी डाइजेस्टिव हेल्थ पर खराब असर हो सकता है। जिससे पेट में दर्द और गैस की परेशानी बढ़ सकती है।
मोरिंगा के पत्तों को खाने से ब्लड प्रेशर कम होता हैं। लेकिन इसको बहुत ज्यादा मात्रा में खाने से यह ब्लड प्रेशर को बहुत कम कर सकता है जिससे चक्कर और कमजोरी महसूस हो सकती है।
गर्भवती महिलाओं को मोरिंगा के पत्तों को सावधानी से खाना चाहिेए। इसमें कुछ ऐसे गुण होते हैं जो यूट्रीन कॉट्रेक्शन को ट्रिगर करते हैं। जिससे अबॉर्शन का खतरा हो सकता है।
थायराइड के पेशेंट्स को मोरिंगा के पत्तों को लिमिटेड मात्रा में खाना चाहिए। इससे शरीर के हार्मोन डिसबैलेंस हो सकते है। जिससे कई बीमारियां हो सकती है।
मोरिंगा के पत्तों में डायूरेटिक गुण होते हैं। इसलिए इनको बहुत ज्यादा खाने से बार-बार टॉयलेट आ सकती है। जिससे शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है।
मोरिंगा के पत्तों में खून को पतला करने के गुण होते हैं। जिससे इसको ज्यादा खाने से ब्लीडिंग की दिक्कत हो सकती है। यह इन लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है जो ब्लड थिनर दवाएं ले रहे हैं।
कुछ लोगों को मोरिंगा के पत्तों से एलर्जी हो सकती है। इससे स्किन पर खुजली, रैशेज और सूजन की दिक्कत हो सकती है। इसलिए इसे ध्यान से खाएं।
किसी भी चीज को बैलेंस मात्रा में ही खाना फायदेमंद होता है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ।