बारिश में भीगने से शरीर को हो सकते हैं ये नुकसान


By Farhan Khan24, Aug 2025 01:47 PMjagran.com

बारिश की शुरुआत

मौसम धीरे धीरे बदल रहा है। बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में लोगों का लाइफस्टाइल पूरी तरह से बदल गया है। वहीं, कुछ लोग बारिश में नहाना पसंद करते हैं। हालांकि यह सेहत के लिहाज ठीक नहीं माना जाता।

बारिश में भीगने के नुकसान

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर बारिश में भीगने से व्यक्ति के शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं? आइए इसके बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

हो सकता है अस्थमा

बारिश के पानी में भीगने से आप निमोनिया, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याओं के शिकार हो सकते हैं क्योंकि बारिश के पानी में हवा में मौजूद प्रदूषण भी घुल जाता है।

स्किन से जुड़ी परेशानियां होने का खतरा

बारिश के मौसम में नमी काफी बढ़ जाती है। इसके चलते संक्रमण फैलने का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में बारिश में भीगने से आपको स्किन से जुड़ी परेशानियां हो सकती है।

शरीर का तापमान हो सकता है कम

बारिश के मौसम में अगर आप ज्यादा देर तक भीगते हैं, तो इससे आपके शरीर का तापमान कम हो सकता है। इससे आपको सांस संबंधी परेशानियां हो सकती है।

लेप्टोस्पायरोसिस होने का खतरा

बारिश में भीगने से आप लेप्टोस्पायरोसिस के शिकार हो सकते हैं। लेप्टोस्पायरोसिस एक बैक्टीरियल इन्फेक्शन है। इसके चलते आपको बुखार हो सकता है।

लग सकती है चोट

बारिश में भीगने का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि इससे आपको चोट लग सकती है क्योंकि इस दौरान सड़कों में काफी फिसलन हो जाती है।

बारिश में भीगने से जुड़ी जरूरी बात

बारिश में भीगने से आपको बचना चाहिए या अगर आप नहाना चाहते हैं, तो ज्यादा देर तक न नहाएं और घर में आने के बाद शॉवर लें और अपने कपड़ों को तुरंत चेंज करें।  

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com