ज्यादा शहद खाने से क्या होता है?


By Ashish Mishra20, Feb 2025 10:00 PMjagran.com

शहद का सेवन

अक्सर लोग शहद का सेवन करते हैं। इसे पर्याप्त मात्रा में खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कि ज्यादा शहद खाने से क्या होता है?

खानपान पर ध्यान दें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खाने वाली चीजों की मात्रा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

शहद में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें पर्याप्त मात्रा में शर्करा, विटामिन, खनिज और अमीनो एसिड होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। वहीं, इसे ज्यादा मात्रा में खाने से नुकसान हो सकता है।

लिवर को नुकसान

शहद में मौजूद फ्रुक्टोज से फैटी लिवर हो सकता है। शहद को ज्यादा मात्रा में खाने से लिवर में फैट जमा होने लगता है, जिससे लिवर डैमेज होने का खतरा बना रहता है।

पाचन से जुड़ी समस्याएं

ज्यादा मात्रा में शहद का सेवन करने से पेट में जलन, एसिडिटी और डायरिया जैसी समस्याएं होने का खतरा पैदा होने लगता है। इससे पाचन की गति भी धीमी हो जाती है।

ब्लड प्रेशर की समस्या

शहद खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। वहीं, इसे ज्यादा मात्रा में खाने से ब्लड प्रेशर लो होने लगता है। ऐसा होने पर व्यक्ति को चक्कर और थकान जैसी परेशानी होने लगती है।

मोटापे की समस्या

ज्यादा मात्रा में शहद खाने से शरीर में फैट और कैलोरी बढ़ने लगती है, जिससे व्यक्ति को मोटापे की समस्या का सामना करना पड़ता है। वजन को कंट्रोल करने के लिए पर्याप्त मात्रा में शहद खाना चाहिए।

दांतों में सड़न की समस्या

शहद में नेचुरल शहद होता है। इसे ज्यादा मात्रा में दांतों में बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं, जिससे दांत में सड़न पैदा होने लगती है। इससे बचने के लिए दांतों को अच्छी तरह साफ करना चाहिए।

पढ़ते रहें

शरीर को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ