गोंद कतीरा का सेवन करने से सेहत को कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कि इसे ज्यादा मात्रा में खाने से शरीर को क्या नुकसान होते हैं?
इसमें पर्याप्त मात्रा में फैट्स, प्रोटीन, फॉलिक एसिड, कैल्शियम और सोडियम होता है। शरीर में इन पोषक तत्वों की अधिकता नुकसानदायक हो सकती है।
कई लोग ज्यादा मात्रा में गोंद कतीरा खाते हैं। इससे शरीर पर निगेटिव असर पड़ने लगता है और कई परेशानियां दोने लगती हैं।
गोंद कतीरा चिपचिपा होता है। यह आसानी से नहीं पचता है जिसके चलते पाचन से जुड़ी समस्या होने लगती है। इसे ज्यादा मात्रा में खाने से अपच, कब्ज और पेट में दर्द होने लगता है।
सांस से जुड़ी बीमारियों का सामना कर रहे लोगों को पर्याप्त मात्रा में गोंद कतीरा का सेवन करना चाहिए। इसे ज्यादा मात्रा में खाने से सांस लेने में दिक्कत होने लगती है।
कई लोगों को गोंद कतीरा खाने से एलर्जी की समस्या होने लगती है। अगर आपको एलर्जी है, तो इसका सेवन ज्यादा मात्रा में न करें। इससे स्किन पर दाने और खुजली हो सकती है।
गोंद कतीरा का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से उल्टी की समस्या होने लगती है। इसकी तासीर ठंडी होने के चलते पर्याप्त मात्रा में सेवन करने की सलाह दी जाती है।
गोंद कतीरा में एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है। इसे पर्याप्त मात्रा में खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और रोगों से छुटकारा मिलता है।
शरीर के लिए नुकसानदायक चीजों को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ