कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यहां चारों ओर खूबसूरत नजारों की भरमार है। जो गर्मियों में घूमने के लिए एकदम बेस्ट है।
आज हम आपको कश्मीर की उन जगहों के बारे में बताएंगे, जो किसी जन्नत से कम नहीं। आपको जून में यहां आना चाहिए। आइए इन जगहों के बारे में जानें।
गुलमर्ग की हरियाली मन मोह लेती है। दूर-दूर तक फैले चरागाह दिल छू लेते हैं। यहीं बीचों-बीच महारानी मंदिर स्थित है।
इसी मंदिर के आसपास 'जय-जय शिव शंकर' गाने की शूटिंग हुई थी। गुलमर्ग में विश्व प्रसिद्ध गोंडोला राइड भी ले सकते हैं।
श्रीनगर में डल झील में शिकारा करना एक अलग ही एहसास देता है, जिसके बिना आपका श्रीनगर घूमना अधूरा है।
यहां आप कई तरह के सामानों की खरीदारी कर सकते हैं। श्रीनगर में ऐतिहासिक लाल चौक के कई सारे बाग देखने लायक हैं।
श्रीनगर से केवल 54 किलोमीटर दूर वैली ऑफ शेफर्ड के नाम से मशहूर पहलगाम में कई खूबसूरत वैली मौजूद है।
यहां आप केसर के खेत और सेब के बगीचे का दीदार कर सकते हैं। कहा जाता है कि यहां ओरिजनल केसर मिलता है।
अगर आप जून में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों पर जरूर जाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com