सुपारी खाने के बाद क्या होता है?


By Ashish Mishra09, Jun 2024 03:00 PMjagran.com

सुपारी खाना

अक्सर लोग सुपारी का सेवन करते रहते हैं। इसे खाने से शरीर पर कई प्रभाव पड़ने लगते हैं। आइए जानते हैं कि सुपारी खाने से क्या होता है?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

सुपारी खाने से क्या होता है?

कई लोगों की सुपारी खाने की आदत होती है। इसे खाने से सेहत को कई नुकसान होते हैं। शरीर को हेल्दी रखने के लिए सुपारी न खाने की सलाह दी जाती है।

हार्ट से जुड़ी समस्या

सुपारी खाने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, व्यक्ति को मानसिक हेल्थ से जुड़ी समस्या भी होने लगती है।

मोटापे की समस्या

अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं, तो सुपारी खाने से बचें। इसे खाने से मोटापे की समस्या हो सकती है।

कैंसर का खतरा

सुपारी खाने से कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। सुपारी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो कैंसर को बढ़ावा देने का काम करते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद

सुपारी के फल को पीसकर इसके लेप को स्किन पर लगाना चाहिए। ऐसा करने से एक्ने और पिंपल्स की समस्या दूर होने लगती है।

पाचन को बेहतर करना

ऐसा कहा जाता है कि सुपारी का सेवन करने के पाचन दुरुस्त होने लगता है। हालांकि, इसका कोई खास प्रमाण नहीं है। इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक युक्त चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ