20 दिन तक संतरा खाने से क्या नुकसान होते हैं?


By Ashish Mishra30, Jun 2024 09:00 PMjagran.com

संतरा खाना

वैसे तो संतरा हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसे ज्यादा मात्रा में खाने से हेल्थ पर विपरीत असर पड़ता है। आइए जानते हैंं कि 20 दिन तक संतरा खाने से क्या होता है?

संतरे में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, पानी, फाइबर, ऊर्जा, सोडियम, पोटेशियम और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

20 दिन तक संतरा खाना

कई लोग ज्यादा मात्रा में संतरे का सेवन करते हैं। इससे शरीर में कई समस्याएं होने लगती हैं। इसके साथ ही, पाचन भी खराब होने लगता है।

एसिडिटी की समस्या

कई लोग ज्यादा मात्रा में संतरे का सेवन करते हैं। इसमें पाया जाने वाला फाइबर एसिड की मात्रा को बढ़ा देता है, जिसकी वजह से एसिडिटी की समस्या होने लगती है।

जोड़ों में दर्द की समस्या

इस समस्या का सामना कर रहे लोगों को संतरे का सेवन करने से बचना चाहिए। संतरे की तासीर ठंडी होती है, जो जोड़ों में दर्द को बढ़ सकती है।

किडनी की समस्या

संतरे में पोटेशियम ज्यादा मात्रा में होता है। इसे अधिक मात्रा में खाने से किडनी की समस्या होने लगती है। किडनी के मरीजों को संतरा खाने से बचना चाहिए।

दांत से जुड़ी परेशानियां

संतरे में पाया जाने वाला एसिड दांत के इनैमल में मौजूद कैल्शियम के साथ मिलकर बैक्टीरियल इंफेक्शन पैदा कर सकता है। इसे ज्यादा मात्रा में खाने से दांतों में सड़न हो सकती है।

रोज कितना संतरा खाना चाहिए?

शरीर को हेल्दी रखने से लिए पर्याप्त मात्रा में खाना चाहिए। रोजाना कम से कम 1-2 संतरे खाना हेल्थ के लिए बेहतर माना जाता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ