ओट्स खाने से शरीर को हो सकते हैं ये नुकसान


By Ashish Mishra01, Apr 2024 02:57 PMjagran.com

शरीर को हेल्दी रखना

अक्सर लोग शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक युक्त पदार्थों का सेवन करते हैं। कई लोग ओट्स को ज्यादा मात्रा खा लेते हैं। आइए जानते हैं कि ओट्स खाने से क्या नुकसान होते हैं?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कई चीजों का ज्यादा सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

ओट्स में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर, विटामिन-ई, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। इसे ज्यादा मात्रा में खाने से शरीर को नुकसान हो सकता है।

पाचन की समस्या

ओट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, कुछ लोगों को हजम करने में कठिनाई होती है। इससे ज्यादा मात्रा में खाने से पाचन की समस्या हो सकती है।

ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या

ओट्स में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। इसे ज्यादा मात्रा में खाने से ब्लड शुगर बढ़ने लगता है। डायबिटीज के मरीजों को ओट्स खाने से बचना चाहिए।

एलर्जी की समस्या

ओट्स शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन इसे ज्यादा मात्रा में खाने से एलर्जी की समस्या होने लगती है। ओट्स को पर्याप्त मात्रा में खाना चाहिए।

किडनी की समस्या

किडनी से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे लोगों को ओट्स खाने से बचना चाहिए। इसमें पाया जाने वाला फास्फोरस किडनी के नुकसानदायक हो सकता है।

हार्ट के लिए हेल्दी रखना

ओट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होने लगता और हार्ट से जुड़ी समस्या भी दूर होती है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाले पोषक तत्वों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ